Wednesday, 3 October 2012

"मय मेरी महबूबा"


"मय मेरी महबूबा"

मय से मोहब्बत की है मैने
जो हर रोज़
उस गली का दीदार करता हूँ
लोग कहते हैं
बेकार-बेकाम-बेगैरत जिसे
उसी से मै बेपनाह प्यार करता हूँ
ना पूछती है डगर
ना पूछती है मंज़िल का पता
भटकता हूँ जब भी
तनहाई के अंधेरों में
नफ़रत-जुर्म-ख़ुदग़र्ज़ी
माया के मेलों में
तब ले जाती है
खुशियों के आँगन में
जहाँ गम भी गुम हो जाता
जहाँ गम भी गुम हो जाता.....

सत्या "नादाँ"


Monday, 17 September 2012

"इंतज़ार"


"इंतज़ार"

शाम से रात हो गई
'मय' से मेरी मुलाक़ात हो गई
जाम पर जाम छलकने लगे
मेरे नैना तेरे चाहत को
तरसने लगे
किन्तु मेरी किस्मत
ही एक पहेली थी
कि ना 'शराब' चढ़ी
ना 'शबनम' मिली
रात की रंगत भी बेरंग होने लगी
नीद आँखों से खोने लगी
नीद आँखों से खोने लगी...

तेरे इंतज़ार की तड़प में
आंसुओं ने बदन को तार-तार कर दिया
बसंत की कश्ती में
सादगी का समन्दर भर दिया
और मै यह नहीं कहता
कि तेरे आने की हसरत में
बैठा रहा रात भर
मै तो बस सोचता हूँ
कि इस 'नादान' दिल ने
क्यूँ दिल लगी कर ली
क्यूँ दिल लगी कर ली !!!

सत्या 'नादान'

Saturday, 8 September 2012

"कोयले की कालिख़"


"कोयले की कालिख़"

वाह रे 'कालिख़'
तेरा 'रंग' भी कितना बेमिसाल
कि तुझसे लग
'कोयला' भी 'काला' हो गया
ना मन - 'मोहन' बोले
ना 'हाथ' दिखा
'कमल' खिल-खिलाकर हंसा
'साइकल' ने भी की सेंध मारी
'लेफ्ट-राईट' सब 'सेंटर' पर भारी
'कैग-बम' से
संसद भी हारी
देखते ही देखते
कुछ एैसा हुआ 'विस्फ़ोट'
ना 'संसद' चली ना 'सांसद' चले
जनता के 'पैसे' को लगी 'चोट'
'कालिख़' के 'कलंक' में
सब कुछ खो गया
और बिन जले ही 'कोयला'
'मुल्क' में आग का 'ज्वाला' हो गया !!!
'मुल्क' में आग का 'ज्वाला' हो गया !!!

सत्या "नादान"

Friday, 7 September 2012

'तुझे ही चाहा था मैंने' !!!


'तुझे ही चाहा था मैंने'

तेरी आँखों से दूर
बादल से घने अँधेरे में
मन की आशाओं से घिरा
बेबस बंधा बंदिशों में
मिलन की बेताबी को तरसूँ ...

तेरे स्नेह के संगम में
प्रियशी भीगा था मै कभी
पर वो मधुर सफ़र की घड़ी
ही थी ऐैसी कि आज भी
खुद को गिला समझूँ
खुद को गिला समझूँ......


तन तड़प से
मन मायूसी में खोया
तेरी प्रतिमा को
सिने से लगा रोज़ हूँ रोया
अपनी बातें तुझसे कहने को
बहुत है सोचा
फिर समय की सीमा ने
जुबां की खामोशियों को सींचा...

मै कहकर भी कह ना पाया
कि तुझसे प्यार है कितना
और तू सुनकर भी सुन ना पायी
कि तुझसे क्यूँ यह 'नादान'
बातें करता था इतना
बातें करता था इतना !!!

सत्या "नादान"

Wednesday, 5 September 2012

"गुरु" का "आत्मा" में घर

"गुरु" का "आत्मा" में घर 

किताब समीप होकर भी
शब्द अर्थहीन थे
दिशा का पता नहीं
दशा नादानी से रंगीन थे

इतिहास पूरा खाली का खाली
भूगोल ब्रह्माण्ड से अलग
गणित का ज्ञान नहीं
जो था दिमाग शून्य से परिपक्व

तभी मिले गुरु
किया ज्ञान का अध्याय शुरू
मिली शिक्षा की सीख
मिटी इन्द्रियों की भूख
दिखी सफलता की डगर
खुशियों का नगर

ज्ञान का न कोई द्वार है
वह आकाश से है बड़ा
पाताल तक है धरा
जिसकी सीमा है इच्छा
जिसका प्रकाश सूर्य से प्रखर
तब ज्ञात हुआ
इस नादान मन को
कि क्यूँ ज़रूरी है
आत्मा में एक गुरु का घर
आत्मा में एक गुरु का घर !!!


सत्या "नादान"

Saturday, 25 August 2012

"दिल्ली" तु बहुत "हसीन" है

दिल्ली तु बहुत हसीन है
थोड़ी चुलबुली थोड़ी शरारती 
बार-बार प्यार से निहारती 
अपने तो अपने 
मुसाफिरों के दिलों को भी ताड़ती 
तु प्यार की  रंगत से रगीन है 
दिल्ली तु बहुत हसीन है...

तेरा मो-मोस इतना भाता 
कि बिन खाए रह नहीं पाता 
तेरी रौनक एैसी छाई 
क्या हिन्दू क्या मुस्लिम 
क्या सिख और इसाई 
तेरे दामन से जो भी लिपटा 
हो गया भाई-भाई...

लाल किला हो या इंडिया गेट 
कुतुबमीनार हो या संसद भवन 
तु प्राचीनता में नवीनता की 
अद्दभूद धरोहर है 
दिल्ली तु खुशियों का अनमोल शहर है 
दिल्ली तु खुशियों का अनमोल शहर है......

तुझे छोड़ जाने का दिल मेरा 
भी करता नहीं 
पर क्या करूँ कोई तो है 
एक शहर में...जो मेरे बिना रह सकता नहीं 
जो मेरे बिना रह सकता नहीं !!!

सत्या "नादान"

Thursday, 16 August 2012

"इसे हार कहूँ या लड़ने की जिज्ञासा"

"इसे हार कहूँ या लड़ने की जिज्ञासा"

कुछ खोकर मै कुछ पाने आया
सपनो को सजाने आया
शहर से शहर की दुरी बड़ी थी
मन की आशा उस तरफ खड़ी थी
दिल में बेचैनी की ललक उठ रही थी
माया छोड़ मै उसे पाने आया
इच्छा की प्यास बुझाने आया
कुछ खोकर मै कुछ पाने आया.....

उससे रिश्ते बनाने के लिए
खुद को तपाता रहा
सुबह का घर से निकला
शाम तक पसीना बहाता रहा
कि अब तो मिल जाएगी वो
जिसकी चाहत में मै आया हूँ
पर अफ़सोस दूरियां जितनी घटी
फ़ासले उतने बढ़ गए
पर अफ़सोस दूरियां जितनी घटी
फ़ासले उतने बढ़ गए......

और करीब आकर भी उसे पा ना सका
चाहकर भी उसे अपना ना सका
गुस्से से बार-बार बौखलाता रहा
उलझाते प्रश्नों से स्वयं को समझाता रहा
तभी उत्तर की एक घटा आई
मुझे उसका रहस्य बतलाई
तब एहसास हुआ अपनी नादानी का
कि जिसे पाने के लिए तड़पता रहा
वो न अजुबां थी ना पहेली थी
बस मै ही वक़्त को समझ न सका
कि वह गति में मुझसे तेज़ है
कि वह गति में मुझसे तेज़ है !!!


सत्येन्द्र "सत्या"