Saturday, 11 August 2012

मुंबई के 'आज़ाद' को आज क्या हो गया ???


मुंबई के 'आज़ाद' को आज क्या हो गया 
कहीं पत्थर... कहीं आग
किसी का गुस्सा..किसी का जज़्बात 
शोलों में क्यों बदल गया 
बड़ी हंसी -मासूमीयत से जीने वाला 
शहर का वो अनमोल हिस्सा 
किसकी नज़र से बिखर गया 
किसकी नज़र से बिखर गया........

क्यूँ अमन का आसरा 
हिल रहा साज़िश की मार से 
क्यूँ शहर की चिड़ियाँ 
डर.. बैठ जाती हैं.
हर दफ़ा बादलों के 
बदलते बयार से  
क्यूँ मोहब्बत को मौत का 
कपड़ा पहना रहे हैं कुछ लोग 
क्यूँ प्रेम के वादियों में 
हिंसा के गीत गा रहे कुछ लोग 
हिंसा के गीत गा रहे कुछ लोग.....

क्या इस शहर की शांति 
किसी के आँख में समा रही 
क्या नफरत के आशिकों को 
प्यार की ज़िन्दगी रास नहीं आ रही 
क्या वो समझ रहें 
कि हर जगह...
ख़ामोशी का ही ख्याल है 
महज़ कुछ क्षण का दुःख 
फिर भूल जाते..सब मलाल है 
कहीं इस बात पर ही इतरा कर 
अपने मंसूबो की दिवार 
तो नहीं बना रहे वो लोग 
कहीं इस बात पर ही इतरा कर 
अपने मंसूबो की दिवार 
तो नहीं बना रहे वो लोग..........

अगर ऐसा है तो 
मै उनसे कहता हूँ 
कि तुमने देखा है मेरा बस हौसला 
मेरे आग की लौ अभी देखी नहीं
तुमने देखी है समंदर की शीतलता 
पर उसके लहर का कहर देखा नहीं 
हम तो बस "नादान" हो जाते हैं प्यार में 
पर वक़्त की बैचनी में 
बिखरे न आज है...ना कल थे कभी 
पर वक़्त की बैचनी में 
बिखरे न आज है...ना कल थे कभी !!!

सत्येन्द्र "सत्या"


Wednesday, 1 August 2012

"राखी का बंधन 'अनमोल' है"


"राखी का बंधन 'अनमोल' है"

तू मुझसे छोटी
बड़ी चंचल-ज़िद्दी
घर की अनमोल 'मोती' है
सबके सपने सजे तुझसे
सबकी आँखों में तेरा ही बसेरा है
तेरे 'शरारत' के रंग से
रंगी ये दीवारें
तेरे ख़ुशी की किरण
हम सबका सबेरा है...

पापा की 'दुलारी'
मम्मी की 'चिरैया' (चिड़िया) है तू
एक दिन 'उड़' जाएगी घर से
मालुम है उसे जानकार भी
तुझे अपनी "जान" कहती है...

मेरा मन भी बंधा है तेरे प्यार से
तेरी उमंग इस त्यौहार से
जो तेरे स्नेह की 'राखी' पाकर
एहसास हो रहा इस मन को
कि बस 'फ़ासले' बढ़ गए
इस 'शहर' से उस 'शहर' के
पर 'बंधन' के दुलार की 'दुआ'
कल भी थी.....आज भी है
बहन तेरी राखी कल भी
'प्रेम के परम्परा' से 'बेमिसाल' थी
आज भी 'बेमिसाल' है..आज भी 'बेमिसाल' है.....

सत्येन्द्र "सत्या"

Saturday, 21 July 2012

"अम्मी मै भी रखूँगा रोज़ा"


"अम्मी मै भी रखूँगा रोज़ा"

अम्मी 'नादान' कह मत रोक मुझे
मै भी 'खुदा' से प्यार करता हूँ
उसकी याद आती है इतनी
कि हर रोज़ हर दफा
घर से मदरसे तक
हर पल की 'नमाज़' पढ़ता हूँ
अम्मी 'नादान' कह मत रोक मुझे.......

मै जानता हूँ तेरा दिल
जो धड़कता है मेरे लिए
बड़ा ही 'नाज़ुक' और 'नवाज़िश' है
पर तू ही बता कैसे भूला दूँ
मै तेरी उस 'तालीम' को
जो इंसान को 'अज़ीज़' बना
'खुदा' के 'डगर' पर चलने
कि करती गुज़ारिश है
अम्मी 'नादान' कह मत रोक मुझे.....

तू ना डर अम्मी..मुझे कुछ न होगा
अपने 'चाँद' पर कम से कम
इतना तो कर भरोसा
दे 'ईशाद' मुझे कि मै
खुदा के पनाह में जा सकूँ
"रमज़ान" का 'क़ाईदा' अपना
इस मन को 'पाक' बना सकूँ
इस मन को 'पाक' बना सकूँ.......

खुदा की 'तासीर' मान
त’अज्जुब  की ना बात कर
मेरी उम्र पर ना जा तू
मेरे इरादे का ख़्याल कर
बस यही 'अऱ्ज' मेरी है तुझसे "अम्मी"
कि 'नादान' कह मत रोक मुझे
कि 'नादान' कह मत रोक मुझे.......

सत्येन्द्र "सत्या"

Thursday, 19 July 2012

"जब प्यार पनपता है"

"जब प्यार पनपता है" 



तुझमे शर्म बहुत है मुझमे हया नहीं
तुझमे चमक बहुत है मुझमे नशा नहीं
तू सीधी सुन्दर शालीन बहुत है
पर मै  भी मन का मैला नहीं...

नैन से नैन मिलते रहते तेरे-मेरे
हर पल हर घड़ी इस शहर में
जिसमे कसूर तेरा और मेरा नहीं
ये तो जवाँ दिल की तड़प
और वक़्त की हिमाकत का जादू है
जिस पर ज़ोर तेरा और मेरा नहीं....

मै कहने की कोशिश में रह जाता हूँ
तू कहकर भी नादान हो जाती है
नज़रों की दूरियों को पता ही नहीं चलता
कि दिल में कितनी नज़दीकियाँ हो जाती है
शायद इसी को प्यार कहते हैं "प्रियम्वदा" 
कि हम चाहते हैं कि छिपा लें इसे दुनियां से
पर यह पुष्प की वो सुगंध है
जो फैलती रहती है खिलती रहती है
जो फैलती रहती है खिलती रहती है.........................

सत्येन्द्र "सत्या"

Friday, 13 July 2012

नारी का कुछ ना 'मोल' है!!!


"नारी का कुछ ना मोल है" 

मेरे आबरू से खेलते कुछ लोग
मेरी इज्ज़त लुटती सरे आम है
मै बस नाम की रह गई हूँ
वो...सीता... तुलसी... गंगा...
जो अब हो रही
मानवीय दुषात्मा का शिकार है
और मिली भी तो
कैसी स्वतंत्रता मुझे
कि ज़िन्दगी बन गई
पुरषों की गुलाम है
कभी पीटा-कभी जलाया
कभी अरमानों को
तालिबानी-फरमानों
से लटकाया......

समय बदला लोग बदले
प्राचीनता-नवीनता में समा गई
पर बदली नहीं तो वो मानसिकता
जो कल भी पुरुष-प्रधान थी
आज भी पुरुष प्रधान है
आज भी पुरुष प्रधान है....

सोचती हूँ तो आँख बह जाती है
मुल्क के इस मंज़र को देखकर
कि सभ्यता के ढोल में
इंसान की दरिंदगी का बोल है
हर तरफ मुन्नी-शिला-चमेली
सरे आम बदनाम है यहाँ
क्यूंकि आदमी की "अयाशी विलासिता"
के लिए नारी का कुछ न मोल है
नारी का कुछ न मोल है....

सत्येन्द्र "सत्या"


Monday, 9 July 2012

"संकोच का सांप"


     "संकोच का सांप"


दुनियाँ मदमस्त हो जीती रही
मै संकोच में मरता रहा
कभी सोचा कि कह दूँ उनसे
कि मेरे सिने में ज्वार कैसा है
दिखा दूँ उन्हें कि मुझमे
शक्ति का सामर्थ्य कितना है
पर जब कभी भी कदम बढ़ाता
संकोच का सांप सर उठाये सामने आ जाता
संकोच का सांप सर उठाये सामने आ जाता....

सांस थम सी जाती
मन घबरा जाता
ऐसी विचित्र अवस्था में
निकला कदम डर के पीछे आ जाता  
निकला कदम डर के पीछे आ जाता...

तब मन में ख़्याल आता
कि अब दशा के लिए दिशा बदलूँगा
सफलता की मोतियों को अर्जित करने हेतु
फिर घर से निकलूंगा
साहस के बल से
स्वयं को फिर सक्षम करूँगा
एक नया रास्ता चुनूँगा
अभी सहम-सहम कर
कुछ फासलें तय किये ही थे
कि फिर संकोच का सांप सर उठाये सामने आ जाता
फिर संकोच का सांप सर उठाये सामने आ जाता......

आँखों को समझ ना आता
कि यह क्या माज़रा है
क्यूँ संकोच का सांप हर राह पर खड़ा है
तन जवान किन्तु रक्त इतना ठंडा क्यूँ हो चूका है
कि शरीर की आत्मा पर संकोच का भूत भारी है
मानवीय आत्मा क्या इतनी संकुचित हो गई
कि आज संकोच से हारी है.......

बार-बार दिमाग में
गूंजते इन प्रश्नों ने
मुझे आज इतना विवश कर दिया
कि मन से डर तन से शर्म उतर गई
और कल तक मुझे डराने वाला सांप
देख मुझे निडर इन रास्तों पर चलता
स्वयं डर कर अपना रास्ता बदल गया
स्वयं डर कर अपना रास्ता बदल गया.......



सत्येन्द्र 'सत्या'

Monday, 2 July 2012

मै भी कभी बच्चा था...




बचपन की मस्ती 
किताबों से सजी बस्ती
एक शर्मीली सी लड़की
जिसे देख बनता था मै हीरो
उस छड़ी की मार
वो गणित का ज़ीरो
आज भी दिल को बहुत हँसाता है...


क्लास का ऐसा लफंगा
जो कलम की करता हेरा-फेरी
जिसके शर्ट की होती टूटी बटमें
बेवजह बैठ उन गप्पों का लगाना
आलस के मारे नोट बुक ना बनाना
रोज़ पड़े थप्पड़ रोज़ सुनू ताना
घर तक पहुँच जाती कम्पलेनों की फ़ाइल
कि आप के बेटे का future नहीं अब bright
ऐसे थे अपने शरारत के दिन
कैसे भूल जाऊं वो बचपन का जमाना
                       वो बचपन का जमाना.....

वो क्रिकेट का मैदान
जहाँ कोई चिटिंग का बादशाह
कोई नौटंकी की दुकान
वो आपस की मारा-मारी
पर कभी टूटे न दोस्ती साली
सड़कों पर देखते ही परियाँ
मुहं से निकल जाती थी सीटी
हम कभी इतने थे निक्कमे..इतने कमीने 
आज यकीन नहीं होता
वो बचपन का जमाना
वो बचपन का जमाना !!!!

सत्येंद्र "सत्या"