Friday, 13 July 2012

नारी का कुछ ना 'मोल' है!!!


"नारी का कुछ ना मोल है" 

मेरे आबरू से खेलते कुछ लोग
मेरी इज्ज़त लुटती सरे आम है
मै बस नाम की रह गई हूँ
वो...सीता... तुलसी... गंगा...
जो अब हो रही
मानवीय दुषात्मा का शिकार है
और मिली भी तो
कैसी स्वतंत्रता मुझे
कि ज़िन्दगी बन गई
पुरषों की गुलाम है
कभी पीटा-कभी जलाया
कभी अरमानों को
तालिबानी-फरमानों
से लटकाया......

समय बदला लोग बदले
प्राचीनता-नवीनता में समा गई
पर बदली नहीं तो वो मानसिकता
जो कल भी पुरुष-प्रधान थी
आज भी पुरुष प्रधान है
आज भी पुरुष प्रधान है....

सोचती हूँ तो आँख बह जाती है
मुल्क के इस मंज़र को देखकर
कि सभ्यता के ढोल में
इंसान की दरिंदगी का बोल है
हर तरफ मुन्नी-शिला-चमेली
सरे आम बदनाम है यहाँ
क्यूंकि आदमी की "अयाशी विलासिता"
के लिए नारी का कुछ न मोल है
नारी का कुछ न मोल है....

सत्येन्द्र "सत्या"


Monday, 9 July 2012

"संकोच का सांप"


     "संकोच का सांप"


दुनियाँ मदमस्त हो जीती रही
मै संकोच में मरता रहा
कभी सोचा कि कह दूँ उनसे
कि मेरे सिने में ज्वार कैसा है
दिखा दूँ उन्हें कि मुझमे
शक्ति का सामर्थ्य कितना है
पर जब कभी भी कदम बढ़ाता
संकोच का सांप सर उठाये सामने आ जाता
संकोच का सांप सर उठाये सामने आ जाता....

सांस थम सी जाती
मन घबरा जाता
ऐसी विचित्र अवस्था में
निकला कदम डर के पीछे आ जाता  
निकला कदम डर के पीछे आ जाता...

तब मन में ख़्याल आता
कि अब दशा के लिए दिशा बदलूँगा
सफलता की मोतियों को अर्जित करने हेतु
फिर घर से निकलूंगा
साहस के बल से
स्वयं को फिर सक्षम करूँगा
एक नया रास्ता चुनूँगा
अभी सहम-सहम कर
कुछ फासलें तय किये ही थे
कि फिर संकोच का सांप सर उठाये सामने आ जाता
फिर संकोच का सांप सर उठाये सामने आ जाता......

आँखों को समझ ना आता
कि यह क्या माज़रा है
क्यूँ संकोच का सांप हर राह पर खड़ा है
तन जवान किन्तु रक्त इतना ठंडा क्यूँ हो चूका है
कि शरीर की आत्मा पर संकोच का भूत भारी है
मानवीय आत्मा क्या इतनी संकुचित हो गई
कि आज संकोच से हारी है.......

बार-बार दिमाग में
गूंजते इन प्रश्नों ने
मुझे आज इतना विवश कर दिया
कि मन से डर तन से शर्म उतर गई
और कल तक मुझे डराने वाला सांप
देख मुझे निडर इन रास्तों पर चलता
स्वयं डर कर अपना रास्ता बदल गया
स्वयं डर कर अपना रास्ता बदल गया.......



सत्येन्द्र 'सत्या'

Monday, 2 July 2012

मै भी कभी बच्चा था...




बचपन की मस्ती 
किताबों से सजी बस्ती
एक शर्मीली सी लड़की
जिसे देख बनता था मै हीरो
उस छड़ी की मार
वो गणित का ज़ीरो
आज भी दिल को बहुत हँसाता है...


क्लास का ऐसा लफंगा
जो कलम की करता हेरा-फेरी
जिसके शर्ट की होती टूटी बटमें
बेवजह बैठ उन गप्पों का लगाना
आलस के मारे नोट बुक ना बनाना
रोज़ पड़े थप्पड़ रोज़ सुनू ताना
घर तक पहुँच जाती कम्पलेनों की फ़ाइल
कि आप के बेटे का future नहीं अब bright
ऐसे थे अपने शरारत के दिन
कैसे भूल जाऊं वो बचपन का जमाना
                       वो बचपन का जमाना.....

वो क्रिकेट का मैदान
जहाँ कोई चिटिंग का बादशाह
कोई नौटंकी की दुकान
वो आपस की मारा-मारी
पर कभी टूटे न दोस्ती साली
सड़कों पर देखते ही परियाँ
मुहं से निकल जाती थी सीटी
हम कभी इतने थे निक्कमे..इतने कमीने 
आज यकीन नहीं होता
वो बचपन का जमाना
वो बचपन का जमाना !!!!

सत्येंद्र "सत्या"



Monday, 25 June 2012

'चाँद' इस रात को क्या हो गया है???

इस रात को क्या हो गया है
आँखों में न नीद है
न दिल को सकूँ है 
गुमनामी के अंधेरों में पड़
शहर भी अपनी रंगत खो रहा है
अब तू ही बता दे 'चाँद'
कि इस रात को क्या हो गया है....


मंजिल की तलाश में
गुमराह बना राही
माया में मग्न होकर
जो अपनों से दूर हो गया है

अब तो मन मेरा भी
विरानी की वेदना में डूब
बहुत रो रहा है..बहुत रो रहा है..
अब तू ही बता दे ए 'चाँद'
इस रात को क्या हो गया है..
इस रात को क्या हो गया है..

सत्येंद्र "सत्या"


Friday, 22 June 2012

सिसक-सिसक कर रो रही थी खड़ी...

"वियोग की बेबसी"

सिसक-सिसक कर रो रही थी खड़ी
न जाने किस के इंतज़ार में
दिल में तड़प चेहरे पर शिकन लिए
मन की बैचनियों से
किसी को ढुंढती
सावन के इस फुव्वार में
सिसक-सिसक कर रो रही थी खड़ी
न जाने किस के इंतज़ार में....

शायद कोई तो था
जिसे चाहती थी वो 
जिसे मानती थी वो
जिसके आने की चाह में
पलकें बिछाए
जिए जा रही थी
वियोग की आग में
पर कहकर भी ना
आया प्रियवर भला
उससे मिलने की आस में
उससे मिलने की आस में.....

बरसों से सपने सजोये
प्रियवर की याद में
खोई-खोई सी रहती थी
किसी से कुछ न कहती थी
पर उस शाम आई चिठ्ठी ने
उसे रुलाकर रख दिया
क्षण भर में सब कुछ
क्षीण-भिन्गुर सा कर दिया
मानो ख़ुशी कुछ ऐसी छिनी उससे
कि लब्ज़ खामोश हो गए
आँखे नम रह गई ......

सत्येंद्र "सत्या" 

"मन के भाव जब अर्थ बन जाए"

"मुद्रा" तुम बिमार क्या हुई मुल्क का "विकास" बदहाल हो गया...


अब तो 'मेघा' के दामन से निकल आ 'सावन' वरना 
इस मासूम "शहर" को तपीश की नज़र लग जाएगी...

जिसे पाने की चाह में मै निकला था घर से
वही आज मेरी गुमनामी का सबब बनी...


तेरे मुल्क का मंज़र कितना बदल गया "गाँधी"
 की चूहे खाने में शेर हुए 
और इंसान अब भी "भूख" से बिलकता है...


"उर्दू" में असर तो है जावेद कैफ़ी ग़ालिब जो अपने अल्फाजों से...
दर्द भरी सुराही से भी मोहब्बत का सैलाब बहा दे...


मुझे 'रोशनी' की दरकार थी पर नादान 
वक़्त ने रिश्ता 'अँधेरे' से जोड़ दिया........


उम्मीदों की दुनियां में मैंने भी दस्तक़ दे दी 'साहिल' 
क्या पता तेरी 'लहरें' मुझे भी मंज़िल का किनारा दिखा दें...


मै हवाओं में उड़ाता प्यासा परिंदा हूँ...वो नादान
मुझे पानी पीता देख ज़मीं का बसिंदा समझ बैठे.....


तेरे आँखों में "आंसू" न होते अगर बेरहम जमाने के डर से
तो मै मजबूर न होता इस "अंगूर के रस" को ओठों से लगाने को...

सत्येंद्र "सत्या

Thursday, 21 June 2012

साज़िश की आग ???

साज़िश की आग ???

कैसी रची 'साज़िश'
कि उठ रहा है धुआँ
जल रही 'सबूतों' की दास्ताँ
अगर मैं मान भी लूं इसे एक 'हादसा'
अगर मैं मान भी लूं इसे एक 'हादसा' 
तो 'क्यूँ' हुआ ये हादसा
शहर के उस 'मकान' में
शहर के उस 'मकान' में ???


सत्येन्द्र "सत्या"



राजनीति......

वाह रे राजनीति!!!
तेरा मिजाज़ बड़ा निराला है
न कोई दोस्त न कोई दुश्मन
सब अवसरवाद का ड्रामा है
कल के कठोर आज मुलायम
दादा ख़ातिर दीदी छोड़ी
दिखा दिया कुश्ती का खेल
विवादों की रेला रेली में
ममता को बोला "एकला चलो"
और स्वयं को कर दिया सेल....

वाह रे राजनीति!!!
तेरा मिजाज़ बड़ा निराला है

सत्येन्द्र "सत्या"