Wednesday, 20 June 2012

"ख़ामोशी का दर्द"

यूँ चुप न रहो...


मेरे कलम की स्याही ख़त्म हो गई 
तुम्हे शब्दों में बयां करते करते
तुम हो की अब भी खामोश बैठी हो
मुझसे बेपनाह प्यार करते करते...

घड़ियाँ गिन गिन
कलियाँ बिन बिन
फ़ूलों की सौगात लाती हो
पर जब मै पूछता हूँ
कि ये सुंगंधित पुष्प किसके लिए
तो न जाने क्यूँ शर्माती हो...

आँखों की ख़ुशी
मन की उमंग को
अपने भीतर छिपा
क्यूँ ह्रदय घात कर जाती हो
अरे कुछ तो कहो यूँ चुप न रहो
अरे कुछ तो कहो यूँ चुप न रहो 

तुम्हारा कहना मेरा सुनना
इस चंचल मन को बहुत भाता है
पर अब तुम
बसंत के गीत भी नहीं गाती
जिन्हें सुनकर
कभी अपनी पीड़ा भूलता था..
कभी अपनी पीड़ा भूलता था........


सत्येंद्र "सत्या"

Saturday, 9 June 2012

"मेरी गली से गुज़रने की गुस्ताखी न करना"

"मेरी गली से गुज़रने की गुस्ताखी न करना"

तुम हर रोज़ देख मुस्कुराया न करो
नादान दिल फिसल जाएगा
नैनों से नगमे बरसाया न करो
शांत मन चंचलता से भर जाएगा
'माना की तुम्हारी सुन्दरता में जादू है'
'माना की तुम्हारी सुन्दरता में जादू है' 
पर खूबसूरती का रस यूँ ही बहाया न करो
वरना सारा शहर तुम्हे पाने को मचल जायेगा.....

और मै तो मुसाफ़िर हूँ
इस अजनबी शहर में
कभी स्वयं पर वश ना रहा
तो ज़ुल्म हो जाएगा
तुम यूँ रंग दिखाया न करो
वरना शरीफों से भी गुनाह हो जायेगा....

तुम्हारी चाहत में पड़
न जाने चले गए कितने
बस गुजारिश है "सत्या" की तुमसे
कि रास्ते बहुत मिल जायेंगे
तुम्हे जानेवाले
बस मेरी गली से होकर गुज़रने  की
गुस्ताखी न करना

बस मेरी गली से होकर गुज़रने की
गुस्ताखी न करना..........


सत्येंद्र "सत्या"

Sunday, 3 June 2012

"प्यार पर परम्परा की पाबंदी"

"परम्परा के तले बुझ गया प्यार"

तेरी यादों के साये से
मिलकर पता चला कि
ज़िन्दगी की हक़ीकत क्या है
यूँ ही अपनों में अजनबी
बना फिरता था मै
इसलिए सोच भी ना पाया कि
आदमी की हक़ीकत क्या है
हर पल हर घड़ी तुझसे मिलने को
तरसते मेरे नैनों के आसूं
अब तू ही बता कैसे कह दूं
इन्हें कि हमारे
रिश्ते की असलियत क्या है

पग पग चलता गया पथ पर
अपनों से लड़ता गया हर पल
फिर भी तू गैरों की तरह चली गयी
तुझे पाने की ख़ुशी नहीं थी उतनी
जितना आज खोने का ग़म सता रहा है

क्या यही सच्चाई है इस जहाँ की
जहाँ वसूल प्यारे हैं प्रेम प्यारा नहीं
जहाँ क्रूरता का शासन है
पर मानवता का आसन नहीं
जहाँ अंधविश्वास प्यारा है
पर विश्वास की डोर प्यारी नहीं
जहाँ अंहिसा का तो जाप है
पर लोग हिंसा के पुजारी हैं

और तुम छोड़ चली इन झूठे
आडम्बरों की ख़ातिर
जहाँ इंसानों की इंसानियत ही
मान्यताओं की मारी है
अरे जिन्होंने प्रेम को परम्परा
की दीवारों में जकड़ा है
अपनी बनावटी शान के अधीन
हमारे प्यार को कुचला है
तू उनसे डर गई
तू उनसे डर गई ...........

सत्येन्द्र "सत्या" 

Monday, 14 May 2012

"मेरे साठ साल"

"मेरे साठ साल"


मै साठ बरस के 
प्रजातंत्र की मिशाल हूँ 
अतीत की याद से निकल 
वर्तमान की डगर पर खड़ी
भविष्य को निहारती 
मेरे इमारत से 
मुल्क का मुक्द्दर बनता 
मेरे इन दीवारों में 
आपकी आस्था की आवाज़ गूंजती
पर समय के चक्र के साथ 
मेरी दशा बदलती गई
और आलम देखिये कि,
एक साफ़-सुथरी तस्वीर
धूमिल सी नज़र आने लगी है

अपराधियों के दाग से
जनता की सरकार
जनता से दूर जाने लगी है
फिर भी मुझे उम्मीद है कि
लोकतंत्र का विश्वास
जिंदा है कही
क्यूंकि आप मुर्दा नहीं.....

"जिसकी आज़ादी के ख़ातिर वो कुर्बान हो गए
वही आज आज़ाद होकर भी मुर्दा है"

सत्येन्द्र "सत्या"


Monday, 30 April 2012

मै मजदूर हूँ!!!

मै मजदूर हूँ!!!


बड़ी सिज्जत से सवांरा
मैंने इस जहाँ को
गाँव की सड़कों
शहरों के सौन्दर्य-शान को

मेरा श्रम आपकी फसलों में है
मेरा श्रम इन गगन छूती इमारतों में
मेरा श्रम मुल्क के विकास में है
मेरा श्रम उज्वल ज्योति के प्रकाश में
मेरा श्रम नहीं तो कुछ नहीं
जो मेरे श्रम से चलता प्रगति का चक्का

किन्तु इतना श्रमिक होकर भी
स्वयं विलासिता से दूर हूँ
इन्ही के हाथो से चलते
ये कल-कारखाने
इन्ही हाथों ने ही रखी पूंजीवादियों की नींव है
पर यहीं  हाथ आर्थिक दृष्टि से कमजोर हैं
मुझसे ही होता है आधुनिक भारत का निर्माण
पर ना बन सका इस समाज की पहचान
क्यूंकि मै मजदूर हूँ
क्यूंकि मै मजदूर हूँ

सत्येन्द्र "सत्या"

Sunday, 29 April 2012

'मेरे "अल्फाज़" किसी के छिपे जज़्बात हैं'

'मेरे "अल्फाज़" किसी के छिपे जज़्बात हैं'  




मेरी 'चिट्ठी' ने 'शहर' में 'हंगामा' मचा रखा है 
अरे कोई उनसे भी तो पूछे 
जिन्होंने 'मुल्क' को ही
'मदारी' का 'तमाशा' बना रखा है....











'विश्वास' मर गया 'माया' के मेले में 
पर मै 'मुर्ख' न समझ पाया इसे
जो अब भी लगा पड़ा हूँ 
'दोस्ती' के 'खेलों' में .....













तुम 'हक़ीकत' से 
नज़र यूँ न चुराया करो 
'सपनो' में प्यार 
तो सभी को होता है.....













मेरी 'ख़ामोशी' का मतलब
पूछो इस 'मुल्क' से 
जहाँ 'इंसान' 
ज़िंदा होकर भी 'गुमशुदा' हो गया है...












इसे उसका बदला 'रंग' न समझना 
ये तो उसकी 'अदा' है
जिसपर 'इंसानों' का 
'वश' नहीं....






सत्येन्द्र "सत्या"

Saturday, 28 April 2012

तुमने भी साथ छोड़ दिया!!!

तुमने भी साथ छोड़ दिया!!!

मेरी इन आँखों का 
तुम्हे ख्याल न रहा 
जो टूट गई 
एक हल्के झटके से 
तुम्हारे सहारे 
अपनी नज़रो से 
ये शहर देखता था 
बस्ती,गलियां,बगियाँ 
फूलों से सजा 
हर मंज़र देखता था 
सनम की लिखी चिट्ठी 
में स्नेह के शब्द देखता था...

अब तुम ही बताओ 
क्या करूँ
कैसे तुम बिन 
उन हसीन पलों को जीऊ 
तुम्हे बनाने वाले भी 
कुछ दिनों की दुहाई 
मांगते है 
कैसे कहू उनसे 
कि,मेरा तुमसे 
तुम्हारा-मुझसे 
रिश्ता क्या है......

जो हुआ सो हुआ 
पर फिर कभी यूँ ही 
'क्षतिग्रस्त' न होना 
माना तुम हो बड़ी नाज़ुक 
पर मेरी 'कवच' हो 
बड़ी लचीली पर 
मेरे सफ़र की 'मदद' हो
माना तुम हो बड़ी नाज़ुक
पर मेरी 'कवच' हो
बड़ी लचीली पर
मेरे सफ़र की 'मदद' हो.....

                                                                                                                   
सत्येन्द्र "सत्या"