Friday, 27 April 2012

"राजनीति में ईमान बिक गया"


"राजनीति में ईमान बिक गया"

"राम" नाम का जाप है
किन्तु घर के "लक्ष्मण'
का दामन ही न साफ़ है
फिर भी दावा है
खिलाएंगे "कमल" क्यूंकि
भ्रष्टाचार में डूबा "हाथ" है
भ्रष्टाचार में डूबा "हाथ" है!!!!!

वाह-वाह क्या राजनीतिक  मिजाज़ है
मेरे भारत देश का
जहाँ सरकारों की निष्ठां ही नापाक है
आम-आदमी भूखा-नंगा हो रो रहा
पर कहने को यहाँ
लोकतंत्र का राज है
लोकतंत्र का राज है....

सत्येन्द्र "सत्या"

Sunday, 22 April 2012

***मेघा कब बरसोगी ***


***मेघा कब बरसोगी *** 

तुम  हर आये दिन छाती हो
हवा-आंधी संग लाती हो
किन्तु अब भी इंतज़ार है मुझे
तुम्हारी उन  मोटी बूंदों का 
जिसमे अपनी पलके भीगा संकू
बेरंग  बनी जिन्दंगी
गर्मी के मौसम  में
उसमे तुम्हारे पानी का
रंग मिला सकू
पर तुम ऐसा होने नहीं देती
जो दस्तक  तो देती हो
बारिस  के आने का
और फिर लौट जाती हो
और फिर लौट जाती हो...

अरे मेघा अब तो बरस  जाओ
जो डर लगता है बदन को
उन तपाती किरणों से
गर्म धुप की जंजीरों से
क्यूँ इस तरह लुक्का-छिपी
का खेल खिलाती हो
क्यूँ इस तरह लुक्का-छिपी
का खेल खिलाती हो .....


मेघा अब तो बरस जाओ
मेघा अब तो बरस जाओ ......

सत्येन्द्र "सत्या"

Saturday, 21 April 2012

"भारत की अग्नि "


"भारत की अग्नि "

मेरे गौरव की शान "अग्नि" है
मेरे शक्ति की पहचान "अग्नि" है
मेरे शांत आचरण को
कायरता का नक़ाब
समझाने वाले गीदड़ों(मुल्कों) को
इस शेर (भारत) का जवाब "अग्नि" है
इस शेर (भारत) का जवाब "अग्नि" है

सत्येन्द्र "सत्या"



बाबा शक्ति नहीं मदारी....

बाबा शक्ति नहीं मदारी....

भक्त निस्वार्थ हो
आस्था में खोया
बाबा स्वार्थी हो लोभ में
प्रवचन तो महज़ जरिया बना
धर्म की आड़ में लुट का
जहाँ तन-मन मैला हुआ सिर्फ
वस्त्र और नाम "निर्मल" रह गए.......

सत्येन्द्र "सत्या"


"नशा" कह अपने से दूर कर दिया.....


"नशा" कह अपने से दूर कर दिया..... 

कोई तुझे बदनाम करे
तो क्यूँ चुप रहू मै
जब मै तनहा था
तो तुने साथ दिया
शरीफों की शराफत
बिक रही थी
लालच के बाजार में
दोस्ती को तरस गया था मै
कठिनाइयों की राह में 
तब तू ही थी जिसने सहारा दे
मेरे ज़िन्दगी से ग़म भुला दिया
खुदगर्ज़ इस दुनिया में
मुझे बेदर्दी बन
जीना सिखा दिया
मुझे बेदर्दी बन
जीना सिखा दिया......

जो कहते है तू बिगडैल है
उन्हें शायद अंदाज़ा नहीं
तेरे रंग-रूप का
तेरे मस्त-मिजाज़ स्वरूप का
अरे तुझमे तो वो बात है
कि दिल तो दिल
पैमाने भी झूम जाते है
तुझे खुद में मिलाकर
तुझे खुद में मिलकर.....

"शबाब" तो बैईमान है
कल-आज-कल कहाँ
किसे पता
पर "शराब" का ऐसा हश्र नहीं
मिली अगर दर्द से
तो उसे भी विहीन कर लिया
उदासीनता को
कोंसो दूर कर दिया....

पर जिन्हें ख़बर नहीं
उन्होंने तुझे गलत कह दिया
उन्हें कैसे बताऊँ
कि ग़म और ज़िन्दगी के बीच की ख़ुशी तू है
जिसे उन लोगो ने नशा कह
अपने से दूर कर दिया
जिसे उन लोगो ने नशा कह
अपने से दूर कर दिया.....

सत्येन्द्र "सत्या"

Friday, 20 April 2012

तुम कहाँ हो ???


तुम कहाँ हो ???

जब से तुम ओझल
हुई हो इन आंखो से
दिल ने प्रश्नों
की झड़ी लगा दी
कुछ न कहू इसे
तो बेचैन रहता है
कुछ कहू तो बेकरार हो जाता
तुम्हे पाने की ख़ातिर.......

समझ नहीं पाता हूँ
क्या कहूँ इससे
कि क्यूँ तुम दूर हो
मोहब्बत की तड़प होकर भी
क्यूँ मजबूर हो....

कास दिल भी पहचान पाता
बंधन की बंदिशें और
रिश्तों की उलझनों को
तो इतनी कोशिशों के बाद भी
मै लाचार न होता
इस तरह कभी मेरे
मिलन के 'कलम' से वियोग
की 'कविता' का प्रसार न होता

मिलन के 'कलम' से वियोग
की 'कविता' का प्रसार न होता...

यदि तुम्हारा विवेक
अब भी जीवित है
तो मेरे इस दिल की तसल्ली
को बुझा देना
मुश्किल है मिल के अगर
कुछ कह पाना
तो बस इस बेचैन दिल को
एक बार आवाज़ लगा देना
एक बार आवाज़ लगा देना .......

सत्येन्द्र "सत्या"

Thursday, 19 April 2012

"कुदरत के कहर की कम्पंनता"


"कुदरत के कहर की कम्पंनता"

जीवन की विलासिता में पड़
हरियाली को लाल करता गया
विकास का लोभ ऐसा छाया
कि पर्यावरण इसको न भाया....

किन्तु वो भी कब तक
खामोश रहती
कब तक इंसानी क्रूरता
यूँ ही सहती.....

दिखा दी अपनी शक्ति..

प्रकृति के प्रहार से
सब कुछ खो गया
मानवीय विकास
विनाश के "भूकंप" में
सदा के लिए सो गया....

मानवीय विकास
विनाश के "भूकंप" में
सदा के लिए सो गया....

सत्येन्द्र 'सत्या'