Sunday, 15 April 2012

गैरों के शहर में मुलज़िम बना दिया !!!


गैरों के शहर में मुलज़िम बना दिया !!!

उसे पाने की चाह में
मै 'गुनाह' करता गया
रुक-रुक कर ही सही
जमाने से लड़ता गया
किन्तु वह अंजान थी
मेरे इन कोशिशों से
दिल की तड़प
प्यार की दूरियों से.........

मोहब्बते-इश्क में
ऐसा डूबा की दोस्त
भी दुश्मन बन गए
दर्द के सैलाब में
सब-के-सब छुट गए
पर उसे एहसास न हुआ
पर उसे एहसास न हुआ......

जो जमाने के संग मिल
अपनी नज़र बदल दी
समझी ना मेरे हालातो को
और कसूरवार कह चल दी.....

मेरी शराफत बदनाम हुई
जिसकी ख़ातिर उसीने
मेरा तमाशा सरे आम किया
मुलज़िम बना दिया
मुझे गैरों के शहर में
जिससे बेपनाह प्यार किया
जिससे बेपनाह प्यार किया........

सत्येन्द्र "सत्या"


Friday, 13 April 2012

उधम तुम याद रहोगे........


उधम तुम याद रहोगे
आने वाली कई पुश्तों तक
पंजाब की वादियों से लगा
भारत की हर गलियों तक
उधम तुम याद रहोगे.........

वतन की आज़ादी का
सपना था आँखों में
अंग्रेजों को मार भगाने की
तड़प थी हर साँसों में
देश-भक्ति की ज्वाला
भरी पड़ी थी ह्रदय की नसों में
उधम तुम याद रहोगे.......

जब फंसे भारतीय
डायर के जालों में
खून का मंज़र लगा
लगा पड़ा था
जालियावाला के बागो में
भारत माँ की माटी
भी तब रो पड़ी थी
शहीद सपूतों को ले
अपनी बाहों में.....

किन्तु क्रोध को तुने
छिपा रखा था सिने में
देख बहते अपनों के लहू
जलिया के ज़ंजीरो में.....

अपने उधम के "उद्धम"
से चित्त कर डायर को
दिया अपने बदले को अंजाम
जिसे सुन धरती भी खुश हुई
जिसमे बसा था शहीदों का प्राण
जिसमे बसा था शहीदों का प्राण......

उधम तुम याद रहोगे
आने वाली कई पुश्तों तक
पंजाब की वादियों से लगा
भारत की हर गलियों तक
उधम तुम याद रहोगे.........

सत्येन्द्र "सत्या"

Monday, 9 April 2012

"दिल दे दिया पहली मुलाकात में"

"दिल दे दिया पहली मुलाकात में"

जब मंज़िलों की तलाश में
मिले हम एक राह पर
इस अजनबी  शहर में
उस अजीब  बात पर
जवानी का ख़ुमार भी था
अपने पुरे शबाब पर
की मन-मन को भा गया
उस एक मुलाकात पर
उस एक मुलाकात पर....


तुम दूर हो जानकर
दिल उदास बैठा है
प्यासा मन लेकर
नदी के पास बैठा है
तुम्हारे पैरो की आहट
पायलों की खनखनाहट
गूँजती अब भी कानो में....

तुम्हारे शब्दों की माला
हर पल हँसाती रहती है
उदासीनता की राहों में
तुम्हारी शरारत रंग भरती
नफ़रत की मैली दीवारों में
तुम्हारा गुस्सा भी मोम की
तरह पिघल जाता चंचल
नैनों के बहाव में......

मेरा खेलना भी अब
गवारा नहीं तुम्हारे बिना
मेरे दर्द का कोई
सहारा नहीं तुम्हारे बिना
मेरा साहस भी खो जाता है
जब तुम संग नहीं होती

मुझको को अब भी आस  है
तूम जल्द आओगी
दिल की पीड़ा पर
प्रेम की औषधि लगाओगी...

दिल की पीड़ा पर
प्रेम की औषधि लगाओगी.........

सत्येन्द्र "सत्या"

Friday, 6 April 2012

"हौसला न कम होने देना"



हौसला न कम होने देना

मिशाल अब भी जल रही है
उस स्वप्न के निर्माण की
जिसके इच्छा में कुर्बान हुए
वो वीर सपूत भारतीय...

रास्तें तो डराते ही है
मंज़िलों की चाह में
फिर 'सत्या' तू क्यूँ
संकोच है कर रहा
नवीनता की बयार में....

सत्येन्द्र "सत्या"

Wednesday, 4 April 2012

"उसे कोई समझता नहीं"

"उसे कोई समझता नहीं"

वो अरमानों की ख़ातिर
ज़लालत में भी जीता गया
शर्म होकर भी आँखों में
बेशर्मी के घूंट पीता गया
पर शहरवालों ने कभी
समझी न बेबसी उसकी
जो हर कोई उसे पागल
कह पिटता गया
जो हर कोई उसे पागल
कह पिटता गया....

                                                                   सत्येन्द्र "सत्या"


Tuesday, 3 April 2012

जीत से हुँकार भर

रण के मैदान में
जीत से हुँकार भर
शक्ति के सामर्थ से
दुश्मन को पछाड़कर
अपने उर्जा को
बढ़ाता चल..बढ़ाता चल..

तेरी गर्जना से
डरता सारा जहाँ
तुझ पर नतमस्तक
सारी ज़मीं और आसमान
यह मुंबई की तक़दीर है
की तू उसका वीर है
इस सच पर "सचिन"
तू फिर उतर खरा और
गाढ़ दे 'IPL'  में मुंबई का झंडा जरा
गाढ़ दे 'IPL'  में मुंबई का झंडा जरा.....

तुझसे बड़ा न कोई 'शूरमा'
इस युद्ध के मैदान में
तुझसे बड़ा न कोई 'करिश्मा'
इस 'IPL' के मझधार में
तो कर MI को सफल
तो कर MI को सफल.....

सत्येन्द्र "सत्या"


Sunday, 1 April 2012

महँगाई-"मोहन" खाय जात है !!!

मँहगाई -"मोहन" खाय जात है !!!

आज अभी-अभी ख़त्म हुई क्लोजिंग की आफ़त से निज़ाद मिली ही थी की श्रीमती जी का फोन आ गया हुक्म था की आते वक़्त जरा विजय सेल्स में "हिटाची" की एक एसी बुक करवाई है उसे पैसे देकर लेते आईएगा...मैंने कहा अरे भाग्यवान इतनी जल्दबाज़ी भी क्या कल छुट्टी है आराम से ले लेंगे तभी उत्तर आया कहीं क्लोजिंग के चक्कर में ये तो नहीं भूल गए की रविवार से नया वित्तीय वर्ष शुरू हो रहा है...बस इतना सुनते ही याद आया १६ मार्च को पेश हुआ दादा का आम बजट जिसमे उत्पाद-शुल्क और सेवा-कर में वृद्धि का फ़रमान था....बस फिर क्या था पुरे रास्ते सोच में डूबा रहा कभी सब्जी-दूध मँहगे होने की चिंता तो कभी पप्पू के फ़ीस की फ़िक्र तो कभी मैडम के आभूषणों की.......क्या करे आम-आदमी बिचारा महँगाई का मारा......

आम आदमी का हाथ दिखा
मँहगाई का हाथ थमा दिया
घोटालो पर घोटाला तुमने किया
भरपाई का बजट हमें पकड़ा दिया
वाह रे सरकार के 'मनमोहन'
स्वंय लचर तो बने रहे
जनता को भी लाचार बना दिया
जनता को भी लाचार बना दिया.......

सत्येन्द्र "सत्या"