Thursday, 16 February 2012

"आज फ़िर तेरी याद आई  नशा प्यार का जो था चाहकर भी तुझे अब तक भुला न पाया हूँ"


प्यार की राह वक्क्त की दीवारों में क्यूँ खो जाती है
दो दिलों कि उम्मीदें उठने से,
पहले ही क्यूँ गिरा दी जाती है..
हर दफ़ा रिश्तों कि बेबसी में,
प्यार ही क्यूँ उलझ जाता है..
क्यूँ सितम न हो पर "सितम" हो जाता है..
क्यूँ प्यार को "वियोग" कि,
परिभाषा से ही होकर जाना पड़ता है..
क्यूँ ..क्यूँ ...क्यूँ ...क्यूँ ..आखिर..क्यूँ..


हमसफ़र न मै हुआ न तु हुई प्रिये
अश्रु कि माला से हम दोनों जुड़े प्रिये
तुझको भी दिशा मिली मुझको भी दिशा मिली
पर दोनों कि दशा ना बदली प्रिये....

अतीत कि याद में
ज़िन्दगी कि चाह में
वर्तमान भी डगमगा रहा
तू न मिलेगी मुझे
जान कर भी न जाने
यह दिल क्यूँ तुझे बुला रहा ..

क्यूँ तुझे बुला रहा....क्यूँ तुझे बुला रहा..


 सत्येन्द्र "सत्या"

Tuesday, 14 February 2012

तू "वोट" से "प्रहार" कर

                          "तू वोट से प्रहार कर"
                               
मात्र वोट नही ब्रम्हास्त्र है 
प्रजा तंत्र का यह अस्त्र है 
तू वोट से प्रहार कर 
अधिकार का सत्कार कर 
इतिहास भी बदला है और बदलेगा 
बस समय का इंतज़ार कर 
तू वोट से प्रहार कर... तू वोट से प्रहार कर...



तेरी चेतना तेरा बल है 
तेरा वोट तेरा स्वर है 
उसको तू बढ़ाये जा 
देश को सजाये जा
तो अंधकार ढक जायेगा
उम्मीद का सूरज उग जायेगा
सिर्फ तू वोट से प्रहार कर...तू वोट से प्रहार कर...



रुका क्यूँ है आगे चल 
विश्वास की बांह पकड़ 
कर प्रण बदलने का 
अपने माटी को सवारने का 
"मत" को मत यूँ ही दान कर 
उसकी शक्ति का इस्तेमाल कर
तू वोट से प्रहार कर...तू वोट से प्रहार कर...

सत्येन्द्र "सत्या"

Monday, 6 February 2012

                               यह कैसी है बेबसी !!!!
                                    (कि, कोई कुछ भी कहे मै मान लेता हूँ !)

  
कहाँ गया मेरा विवेक,
कहाँ गई मेरी पहचान,
जो मेरी सहनशीलता पर,
हावी दूसरों का जूठा ज्ञान,

क्यूँ मेरी बुद्धि,
मुर्खता कि दासी हो गई है,
क्यूँ मेरी कौशलता,
मुझसे निराश हो गई है,
क्यूँ  मेरे निर्णय पर ही,
हक मेरा रहता नहीं,

अब,कब तक बिगड़ते रिश्तो को यूँ ही निभाता रहूँगा,
कब तक रोकर भी मुस्कुराता रहूँगा ,
कब तक मै तुम्हारी बातों में आता रहूँगा,
कब तक हर बात को सिने में छुपता रहूँगा,

आज, एक उफान ने सब कुछ हिला दिया,
दिल के अरमानो को जुबाँ पर ला दिया,
अब यह कहने से डरूंगा नहीं,
रिश्ते टूटते है तो टूट जाएँ,
उनकी परवाह करूँगा नहीं,

अब कहूँगा मै, सुनोगे तुम,
जो ये सूर्य की उगती किरणे,
मेरे  होसले  की,
नई उम्मीद है...........................




                                                                                                              सत्येन्द्र "सत्या"


Wednesday, 1 February 2012

                      क्यूँ फंसे पोंटी चड्ढा ???


शराब की गंगा घर -घर पहुंचाता गया,
व्यापार का आकार बढाता गया,
हुई मुद्रा कि वर्षा इतनी सारी,
कि कुबेर का प्रकोप था माया पर भारी,
मिलती रही जो ठेकेदारी,
इसके बल पर सबको नचाता गया 
शराब की गंगा घर -घर पहुंचाता गया !

 चुनावी साल ऐसा आया,
सियासत का दावं ऐसा आया,
कि सब का सब धरा का धरा रह गया,
 "चड्ढा का  चिराग", 
आयकर को पता चल गया!

तब खजानों पर खज़ाना निकला,
चड्ढा कि सम्पंती का जनाज़ा निकला,
आय ज्यादा - कर कम, 
जिसे देख आयकर दंग !

पर हुआ न मै हक्का बक्का,
भाई! सियासत कि यही कहानी है,
आज पोंटी चड्ढा तो,
कल किसी और कि बारी है !

न जाने ऐसे और चड्ढा,
कितनो के साथ बैठते होंगे,
जिनपर आयकर कि नजर न जाती है,
क्यूंकि आयकर भी किसी के हाथ की चाभी है!
क्यूंकि आयकर भी किसी के हाथ की चाभी है !!!!!!!

                                                                                                             सत्येन्द्र "सत्या"


Monday, 30 January 2012

                             "मै तुमसे प्यार करता हूँ " 

   
जुबाँ कह नहीं पाती ,
आँखें बिन देंखे रह नहीं पाती,
पलके झपकती ही नहीं,
न जाने यह कैसी बेचैनी है ,
कि तुझे देख सब ओझल हो जाता है!

मन कि ध्वनितरंगो  में उफान आने लगता है,
धड़कती इन सांसों में तीव्रता का तूफान आने लगता है,
और इस दिल की नादानी तो देखो ,
की तुम्हरी प्रतिमा को आँखों से चुराकर मचलने लगता है,
तेरी मुस्कराहट से अपने प्रसन्नता को रसमय करने लगता है!

पर कहने से न जाने क्यूँ घबराता है,
जो प्यार को दिल में दबाए फ़िरता है,
इजहार की कोशिशें तो बहुत करता है ,
किन्तु न जाने क्यूँ हर कोशिशों में फ़िसलता है!

यह कैसे चोट खाए दिल की पीड़ा है,
कि चाहकर भी कुछ कह नहीं पाता,
कि मै तुमसे प्यार करता हूँ ,

कि मै तुमसे प्यार करता हूँ
कि मै तुमसे प्यार करता हूँ...................................


                                                                                                        सत्येन्द्र "सत्या"





Thursday, 26 January 2012


                                                "शहादत को सलाम"



हँस कर मौत को गले से लगता गया ,
वतन की ख़ातिर खुद को मिटाता गया ,
दुश्मन को भी मुहं की खानी पड़ी ,
जब तिरंगे के लिए आवाज़ उठता गया ,
माँ की इज्ज़त्त जो जान से प्यारी थी,
रक्त के बूँद पर माँ की ममता भारी थी,

और ये आज़ादी का ही नशा था ,
जो मेरी शहादत देश का अभिमान बनी,
लाखो लोगों की चेतना का प्रमाण बनी,
सत्ता पर स्वतंत्रता के विजय की लकीर दिखने लगी
वीरों की नसें खीचने लगी ,
और आज आलम यह की,
स्वंत्रता पर गणतंत्रता का पर्व मना रहे,
ये मेरी शहादत थी ये मेरी शहादत थी..

                                                                                           सत्येन्द्र"सत्या"






Thursday, 12 January 2012

साहब बिजली दिला दो पढ़ाई करनी है !!!!!!!!!

साहब बिजली दिला दो पढ़ाई करनी है !!!!!!!!!


कल उत्तर प्रदेश के १० ज़िलों में ५९ सीटों ख़ातिर दुसरे चरण का मतदान होना है, जिनमे गोरखपुर,कुशीनगर, देवरिया,बलिया,गाजीपुर, मऊ,आजमगढ़,मुख्य है मै स्वयंम इस क्षेत्र से आता हूँ, इस कारण मेरे लिए दुसरे चरण के मतदान को लेकर उत्सुकता और बढ गई है, क्या यहाँ की जनता  भी खुलकर अपने अधिकारों का प्रयोग करेगी ?? और "प्रजा तंत्र" में "वोट तंत्र" की शक्ति के आस्था को और मज़बूत करेगी! राजनितिक दृष्टि से भी दूसरा चरण महत्तवपूर्ण है क्यूंकि बसपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही की किस्म्मत का फ़ैसला भी कल वोटिंग मशीन में कैद हो जायेगा..............


कहते है भारत दौड़ रहा है पर ज़मीनी हकीकत इससे कोसों दूर है, शहरों की चकाचौंध भारत को इंडिया शाईनिंग का दर्ज़ा शायद दिला दे, पर भारत उदय अब भी बाकि है जहाँ लोग आज भी  उन मूलभुत आवश्यकताओं से वंचित है जिसे पाने का इंतजार उन्हें देश आजाद हो जाने के बाद से ही है पर आज तक वह इंतजार -इंतजार ही रहा, पिछले माह मै उत्तर प्रदेश के कुछ ज़िलों में गया था! जहाँ पर चुनाव प्रचार अपने पुरे शबाब पर था किन्तु जनता की तरफ से उठ रही मांगे सुन कर दंग रह गया जहाँ बच्चे नेताजी से यह मांग रहे थे की "साहब बिजली दिला दो पढाई करनी है" बस यह पृष्ठ-भूमि से प्रदेश के विकास का अंदाज़ा लगाया जा सकता है, कहना गलत न होगा की शायद यही कमोवेश कुछ और राज्यों का भी हो !

गाँव आज भी बदहाली में जी रहे हैं, दिमागी बुखार ने अकेले पूर्वांचल में हजारों लोगों को अपनी चपेट में ले लिया किन्तु  इसपर न कोई बोलने वाला है न इनकी कोई सुध लेने वाला है ! राज्य में स्वास्थ्य की सुविधाएं का हश्र तो "राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य योजना" की लचरता से पता चलता है की कैसे स्वास्थ्य के नाम पे ५००० करोड़ रूपये गबन हो गए कुछ यही हल मनरेगा का भी है, राहुल गाँधी कहते है की दुसरे राज्यों में पलायन क्यूँ करते हो पर शायद यह कहना भूल जाते हैं की जहाँ हम पिटते  है वहां सरकार किसकी है??


सभी पार्टियाँ अपने घोषणा पत्रों में मुंगेरीलाल के सपने तो जरुर दिखाती है किन्तु चुनाव के बाद फिर वही ढाल के तिन पात और सब के सब दावे खोखले साबित हो जाते है,इस बार के चुनाव में भी ऐसा ही हुआ है किसी ने लैपटॉप तो किसी ने नौकरियों का जुठा पुलिंदा बाँध दिया अब देखते है की क्या परिणाम आता है???????????