Monday, 6 February 2012

                               यह कैसी है बेबसी !!!!
                                    (कि, कोई कुछ भी कहे मै मान लेता हूँ !)

  
कहाँ गया मेरा विवेक,
कहाँ गई मेरी पहचान,
जो मेरी सहनशीलता पर,
हावी दूसरों का जूठा ज्ञान,

क्यूँ मेरी बुद्धि,
मुर्खता कि दासी हो गई है,
क्यूँ मेरी कौशलता,
मुझसे निराश हो गई है,
क्यूँ  मेरे निर्णय पर ही,
हक मेरा रहता नहीं,

अब,कब तक बिगड़ते रिश्तो को यूँ ही निभाता रहूँगा,
कब तक रोकर भी मुस्कुराता रहूँगा ,
कब तक मै तुम्हारी बातों में आता रहूँगा,
कब तक हर बात को सिने में छुपता रहूँगा,

आज, एक उफान ने सब कुछ हिला दिया,
दिल के अरमानो को जुबाँ पर ला दिया,
अब यह कहने से डरूंगा नहीं,
रिश्ते टूटते है तो टूट जाएँ,
उनकी परवाह करूँगा नहीं,

अब कहूँगा मै, सुनोगे तुम,
जो ये सूर्य की उगती किरणे,
मेरे  होसले  की,
नई उम्मीद है...........................




                                                                                                              सत्येन्द्र "सत्या"


Wednesday, 1 February 2012

                      क्यूँ फंसे पोंटी चड्ढा ???


शराब की गंगा घर -घर पहुंचाता गया,
व्यापार का आकार बढाता गया,
हुई मुद्रा कि वर्षा इतनी सारी,
कि कुबेर का प्रकोप था माया पर भारी,
मिलती रही जो ठेकेदारी,
इसके बल पर सबको नचाता गया 
शराब की गंगा घर -घर पहुंचाता गया !

 चुनावी साल ऐसा आया,
सियासत का दावं ऐसा आया,
कि सब का सब धरा का धरा रह गया,
 "चड्ढा का  चिराग", 
आयकर को पता चल गया!

तब खजानों पर खज़ाना निकला,
चड्ढा कि सम्पंती का जनाज़ा निकला,
आय ज्यादा - कर कम, 
जिसे देख आयकर दंग !

पर हुआ न मै हक्का बक्का,
भाई! सियासत कि यही कहानी है,
आज पोंटी चड्ढा तो,
कल किसी और कि बारी है !

न जाने ऐसे और चड्ढा,
कितनो के साथ बैठते होंगे,
जिनपर आयकर कि नजर न जाती है,
क्यूंकि आयकर भी किसी के हाथ की चाभी है!
क्यूंकि आयकर भी किसी के हाथ की चाभी है !!!!!!!

                                                                                                             सत्येन्द्र "सत्या"


Monday, 30 January 2012

                             "मै तुमसे प्यार करता हूँ " 

   
जुबाँ कह नहीं पाती ,
आँखें बिन देंखे रह नहीं पाती,
पलके झपकती ही नहीं,
न जाने यह कैसी बेचैनी है ,
कि तुझे देख सब ओझल हो जाता है!

मन कि ध्वनितरंगो  में उफान आने लगता है,
धड़कती इन सांसों में तीव्रता का तूफान आने लगता है,
और इस दिल की नादानी तो देखो ,
की तुम्हरी प्रतिमा को आँखों से चुराकर मचलने लगता है,
तेरी मुस्कराहट से अपने प्रसन्नता को रसमय करने लगता है!

पर कहने से न जाने क्यूँ घबराता है,
जो प्यार को दिल में दबाए फ़िरता है,
इजहार की कोशिशें तो बहुत करता है ,
किन्तु न जाने क्यूँ हर कोशिशों में फ़िसलता है!

यह कैसे चोट खाए दिल की पीड़ा है,
कि चाहकर भी कुछ कह नहीं पाता,
कि मै तुमसे प्यार करता हूँ ,

कि मै तुमसे प्यार करता हूँ
कि मै तुमसे प्यार करता हूँ...................................


                                                                                                        सत्येन्द्र "सत्या"





Thursday, 26 January 2012


                                                "शहादत को सलाम"



हँस कर मौत को गले से लगता गया ,
वतन की ख़ातिर खुद को मिटाता गया ,
दुश्मन को भी मुहं की खानी पड़ी ,
जब तिरंगे के लिए आवाज़ उठता गया ,
माँ की इज्ज़त्त जो जान से प्यारी थी,
रक्त के बूँद पर माँ की ममता भारी थी,

और ये आज़ादी का ही नशा था ,
जो मेरी शहादत देश का अभिमान बनी,
लाखो लोगों की चेतना का प्रमाण बनी,
सत्ता पर स्वतंत्रता के विजय की लकीर दिखने लगी
वीरों की नसें खीचने लगी ,
और आज आलम यह की,
स्वंत्रता पर गणतंत्रता का पर्व मना रहे,
ये मेरी शहादत थी ये मेरी शहादत थी..

                                                                                           सत्येन्द्र"सत्या"






Thursday, 12 January 2012

साहब बिजली दिला दो पढ़ाई करनी है !!!!!!!!!

साहब बिजली दिला दो पढ़ाई करनी है !!!!!!!!!


कल उत्तर प्रदेश के १० ज़िलों में ५९ सीटों ख़ातिर दुसरे चरण का मतदान होना है, जिनमे गोरखपुर,कुशीनगर, देवरिया,बलिया,गाजीपुर, मऊ,आजमगढ़,मुख्य है मै स्वयंम इस क्षेत्र से आता हूँ, इस कारण मेरे लिए दुसरे चरण के मतदान को लेकर उत्सुकता और बढ गई है, क्या यहाँ की जनता  भी खुलकर अपने अधिकारों का प्रयोग करेगी ?? और "प्रजा तंत्र" में "वोट तंत्र" की शक्ति के आस्था को और मज़बूत करेगी! राजनितिक दृष्टि से भी दूसरा चरण महत्तवपूर्ण है क्यूंकि बसपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही की किस्म्मत का फ़ैसला भी कल वोटिंग मशीन में कैद हो जायेगा..............


कहते है भारत दौड़ रहा है पर ज़मीनी हकीकत इससे कोसों दूर है, शहरों की चकाचौंध भारत को इंडिया शाईनिंग का दर्ज़ा शायद दिला दे, पर भारत उदय अब भी बाकि है जहाँ लोग आज भी  उन मूलभुत आवश्यकताओं से वंचित है जिसे पाने का इंतजार उन्हें देश आजाद हो जाने के बाद से ही है पर आज तक वह इंतजार -इंतजार ही रहा, पिछले माह मै उत्तर प्रदेश के कुछ ज़िलों में गया था! जहाँ पर चुनाव प्रचार अपने पुरे शबाब पर था किन्तु जनता की तरफ से उठ रही मांगे सुन कर दंग रह गया जहाँ बच्चे नेताजी से यह मांग रहे थे की "साहब बिजली दिला दो पढाई करनी है" बस यह पृष्ठ-भूमि से प्रदेश के विकास का अंदाज़ा लगाया जा सकता है, कहना गलत न होगा की शायद यही कमोवेश कुछ और राज्यों का भी हो !

गाँव आज भी बदहाली में जी रहे हैं, दिमागी बुखार ने अकेले पूर्वांचल में हजारों लोगों को अपनी चपेट में ले लिया किन्तु  इसपर न कोई बोलने वाला है न इनकी कोई सुध लेने वाला है ! राज्य में स्वास्थ्य की सुविधाएं का हश्र तो "राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य योजना" की लचरता से पता चलता है की कैसे स्वास्थ्य के नाम पे ५००० करोड़ रूपये गबन हो गए कुछ यही हल मनरेगा का भी है, राहुल गाँधी कहते है की दुसरे राज्यों में पलायन क्यूँ करते हो पर शायद यह कहना भूल जाते हैं की जहाँ हम पिटते  है वहां सरकार किसकी है??


सभी पार्टियाँ अपने घोषणा पत्रों में मुंगेरीलाल के सपने तो जरुर दिखाती है किन्तु चुनाव के बाद फिर वही ढाल के तिन पात और सब के सब दावे खोखले साबित हो जाते है,इस बार के चुनाव में भी ऐसा ही हुआ है किसी ने लैपटॉप तो किसी ने नौकरियों का जुठा पुलिंदा बाँध दिया अब देखते है की क्या परिणाम आता है???????????

Friday, 16 December 2011

"भारत का आकाश लाएगा बदलाव की बरखा !!!

                                                        चमकता आकाश.... 





भारत प्रगति की ओर बढ़ रहा है इस बात को नकारा नहीं जा सकता…  लेकिन विकासशीलता के इस चक्र से जल्द ही बाहर निकलकर हमें विकसित भारत बन दुनियां के नक़्शे पर छाना है.… जो कि बिना तकनीकी विकास के संभव नहीं… और उसकी ही एक झलक हमें आकाश टेबलेट में दिखती है.… मार्केट में आने से पहले हुई बुकिंग ने मुल्क़ में ऐसा धमाका किया है कि, लगा हर तरफ बदलाव की लहर आने को बेकरार है… और जिसे पूरा युवा वर्ग भुनाने को उत्सुक है.…


बदलाव शब्द का प्रयोग करने पर शायद बहुत लोगो को आश्चर्य होगा की मै ऐसा क्यूँ कह रहा हूँ? क्या सही मायने में कुछ बदलेगा? जी हाँ यकीन मानिये अगर आकाश हर जगह आसानी से उपलब्ध हो गया तो इसके ख़रीदार  बहुत है, और सबसे बड़ी बात कि इसकी कीमत कम है.…पहले लोग पेज़र का इस्तेमाल किया करते थे, पर मोबाईल से जो क्रांति आई उसे भुला नहीं सकते, उसी प्रकार "ग्लोबल लाइजेशन" के इस दौर में पूरी दुनियां "ग्लोबल विल्लेज" के रूप में तब्दील हो गयी है.…  जिसके तार इन्टरनेट से जुड़े है पर उस तार को पकड़ने का साधन है कम्प्यूटर तो जरा सोचिये यह आकाश सिर्फ छात्रों को नहीं बल्कि पुरे भारत के लिए कितना उपयोगी होगा, क्या आप सोच रहे हैं कि इसका उपयोग कैसे किया जाएगा ? तो ज़रा सोचिए आपको मोबाईल चलाना किसने सिखाया था????


अब तो विदेशों से भी इसकी मांगे आने लगी है और आना लाज़मी भी है सस्ती और अच्छी चीज़ किसे पसंद नहीं आती,और जब समय मंदी का हो बात ही क्या? सरकार ने कुछ तो जनहित में लाया जिसका फ़ायदा हम सब उठा सके तो इंतज़ार किस बात का अभी से बुकिंग करा लीजिए शायद आप क़तार में औरों से आगे हो जाएं…


जब घर - घर में गूगल आएगा
अमेरिका भारत में नज़र आएगा
बिन गए दूकान शॉपिंग हो जाएगा 
पप्पू - पप्पी को चैट से मनाएगा  
जब घर - घर में गूगल आएगा 
जब घर - घर में गूगल आएगा 

                                                                                                                सत्या "नादाँ"

लोकपाल से इतनी दहशत क्यूँ ???????????????

                              "अन्ना मुखौटा नहीं जनता की बुलंद आवाज़ है "




2 जी घोटाला, CWG घोटाला, आदर्श घोटाला, मधु कोड़ा का घोटाला देश में घोटालों की ऐसी फेहरिश्त है जो की  ख़त्म होने का नाम ही नहीं लेती, और सरकार भी इनपर अंकुश लगाने में असमर्थ नज़र आने लगे तो सवाल उठता है आम आदमी क्या करें ? जो खाने की चिजों से लेकर पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से त्राह-त्राह कर रहा हो, भ्रष्टाचार के आंतक से खुद को ठगा महसूस करता हो!  इतने परेशनियो के बाद उसे उम्मीद की एक किरण लोकपाल के रूप में नज़र आती है वो चाहता है की लोकपाल पर बहस हो और उसे अम्लीय जामा पहनाते हुए सदन के दोनों सत्रों में पास किया जाए!


 लोकपाल की जागरूकता अन्ना और उनकी टीम ने पुरे देशभर में फैलाई और बताया की कैसे यह कदम भ्रष्टाचार को दूर रखने में सहायक होगा, और इसे लाने के लिए ११ दिन का अनशन किया इस मुहीम को ऐसा जनसमर्थन मिला की सड़क से संसद तक भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों का आक्रोश देखने को मिला मै भी इससे अछूता ना था, करता भी क्या पापा ने पॉकेट मनी जो कम कर दी!बस शुरू हो गया "मी अन्ना हजारे आहे"के नारों के साथ ,इस मसले पर अन्ना की टीम ने हर राजनितिक पार्टियों से भी बातचीत की, सरकार को मानसून सत्र से लेकर शीतकालीन सत्र तक का मौका दिया किन्तु अब तक इसका हल नहीं निकला!और अब आलम यह है की अन्ना और उनकी टीम को ही निशाना बनाया जा रहा है, की अन्ना अपनी मनमानी कर रहे है! पर सोचनेवाली बात है की जिसने इस मुहीम की शुरुवात की क्या वह इसका सूत्रधार नहीं बन सकता बार बार समय की दुहाई दी जाती है पहले इसे लटका कर रखा गया  उसके बाद स्थायी समिति के पास भेजा गया अब स्थायी समिति संसद पर निर्णय छोड़ रही है! समझ नहीं आता की कौन क्या कर रहा?? कौन क्या चाह रहा?? क्या वाकई सरकार इससे डर गई है अगर हाँ तो क्यूँ ?????? और नहीं तो इतनी देरी क्यूँ कर रही है! अब तो हालत ये है की सरकार के नियत पर ही सवाल उठने लगे है!

लोकपाल के अंतर्गत प्रधानमंत्री,सीबीआई,(क श्रेणी) के नौकरशाहों को लेकर विवाद जस के तस बने है! किन्तु सोचनेवाली बात यह की क्या ये मांगे उचित नहीं है? या प्रधानमंत्री को खुद पर भरोसा नहीं, पर 2 जी घोटाले और cvc appointment में प्रधानमंत्री की भूमिका भी घेरे में आयी थी!तो ऐसे में सवाल उठाना वाजिब है की प्रधानमंत्री को भी इसमें क्यूँ न शामिल किया जाये,रही बात सीबीआई की तो हम सब जानते है इस देश में सीबीआई की दशा क्या है,कैसे सरकारें कठपुतली की तरह इन्हें नाचती हैं जिसने आरुशी के हत्या की ऐसी जाँच की,कि वह murder mystery आज तक न सुलझ पाई और भंवरी का हाल तो हम देख ही रहे हैं और पिछले दिनों मध्य प्रदेश के एक नौकरशाह की करतूत तो टीवी पर ही उजागर हो गई कि कैसे एक द्वारपाल करोड़ों की कमाई कर रहा है! तो अब बताइए की क्या इन सब मांगों पर अन्ना का अडिग रहना ज़िद्दीपन को दर्शाता है या फिर एक मजबूत लोकपाल के लिए संघर्ष करते उन विचारों जो को जो एक नवीन भारत का सपना देख रहा है जिस पर करोड़ो लोगो कि उम्मीदें टिकी है..........


भ्रष्टाचार से लड़ने की लौं जलाई हमने!
इन्होंने कहा हम लोगों को भरमा रहे है!
अरे तुमने रोका है भारत की प्रगति को !
हम तो इसे नवीन भारत की ओर ले जा रहे है....................
                            
                                                                                                       सत्येन्द्र "सत्या"